फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wild animals can become a danger for Chardham pilgrims

Dehradun News: नया गांव पेलियो में चारधाम यात्रा पर भारी पड़ रही बद इंतजामी

Thu, 08 May 2025 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wild animals can become a danger for Chardham pilgrims
नया गांव पेलियो में चारधाम यात्रा पर बद इंतजामी भारी पड़ रही है। यहां पड़ाव स्थल और ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र बनाया गया है, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शौचालयों की कमी के कारण यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पेयजल और पथ प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को शिमला बाईपास स्थित नया गांव पेलियो पड़ाव स्थल और ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। यहां पार्किंग की सुविधा नहीं थी। बस, मिनी बस और टैक्सी सड़क के किनारे ही खड़ी हो रही थी। यहां सड़क पर केवल एक मोबाइल शौचालय था। पांच बस मार्ग के किनारे रुकी तो यात्री मोबाइल शौचालय में शौच के लिए गए। कई यात्री अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तो कई खुले में शौच करने लगे। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को हो रही थी। महिला और पुरुष यात्री एक ही शौचालय का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन


पड़ाव स्थल में एक वॉटर कूलर लगा था। अधिकतर बसें बाहर ही खड़ी होने के कारण यात्री सड़क के आसपास ही पानी ढूंढ रहे थे। पड़ाव स्थल से कुछ दूरी पर एक पानी का टैंकर खड़ा था, लेकिन उसमें से गर्म पानी आ रहा था। यात्री बोतल बंद पानी ही खरीद कर पीते नजर आए। यहां केवल नया गांव चौकी में स्ट्रीट लाइट थी। सड़क पर शाम होते ही अंधेरा छा गया। ऐसे में यात्रियों के साथ आपराधिक घटना होने की भी आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने कहा कियात्रा शुरू होने से पहले ही नया गांव पेलियो पड़ाव स्थल पर पेयजल, शौचालय और यात्रियों के आराम के लिए जर्मन हैंगर आदि व्यवस्था की गई थी। पार्किंग के लिए जगह भी चिह्नित की गई है। पड़ाव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed