निकाय चुनाव: पति के लिए नामांकन वापस लेकर कांग्रेस के समर्थन में आई पत्नी, प्रत्याशियों की लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के वार्ड 94 की निर्दलीय प्रत्याशी करुणा सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकर वापस लेकर वे अपने पति के समर्थन में आ गई हैं। उनके पति पंकज सिंह ने कांग्रेस से ही पर्चा भरा है। ऋषिकेश से मेयर पद की उम्मीदवार चारु कोठारी ने अपना नामांकर वापस लिया।
वहीं भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा भी अपने समर्थकों संग नगर निगम पहुंच गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल भी वहां पहुंचे हैं। नगर निगम में मेयर प्रत्याशी टीसी भारती ने भाजपा के सुनील उनियाल गामा के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया।
इसके साथ ही देहरादून से केशव वार्ड 91 से केशव नंद, संदीप, श्याम लाल, वार्ड 92 से मुकुल बिष्ट, वार्ड 100 से बीना चंद, वार्ड 38 से नरेश कुमार, वार्ड 51 से सेहन सिंह, वार्ड 60 से अनिकेत, वार्ड 56 से सौरभ थापा, वार्ड 49 से अजय त्यागी, वार्ड 60 से मनोज, वार्ड 49 से सईद अली, नुसरत निशांत खान ने, वार्ड 60 से पुष्पा और वार्ड 51 से बीना उनियाल और निहाल सिंह ने नाम वापस लिया।
कालाढूंगी में भाजपा के बागी को मनाने में वित्त मंत्री प्रकाश पंतसफल रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत समेत छह बागियों ने पर्चा वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पडियार को दिया समर्थन दिया है।
वहीं, बागी प्रत्याशी अखिलेश वर्मा ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। पिथौरागढ़ नगरपालिका में टिकट नहीं मिलने पर अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय दावेदारी कर रहे भाजपा के बागी ललित पंत और गोविंद महर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया।
नैनीताल में कांग्रेस के बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ने भी पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के ही सचिन नेगी को समर्थन दिया। वहीं रुद्रपुर में मेयर पद पर नाम वापसी का कोई आवेदन नहीं आया। हालांकि दो नामों पर चर्चा हो रही है।
भाजपा निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की नाम वापसी के साथ ही व्यापक प्रचार अभियान शुरू कर देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता निकायों का भ्रमण कर वहां नुक्कड़ सभाओं के साथ जनसभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पहले चरण में प्रदेश के चार दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इसके साथ ही रविवार से भाजपा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के प्रचार कार्यक्रम भी तय कर दिए जाएंगे।
भाजपा का प्रचार अभियान केंद्र सरकार की शहरी क्षेत्रों के लिए शुरू की गई योजनाओं पर फोकस रहेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के शहरी क्षेत्रों को लेकर किये विकास कार्यों को भी भुनाया जाएगा। पार्टी शहरों में चले अतिक्रमण हटाने के अभियान का तोड़ भी तलाश रही है। विरोधी दल अतिक्रमण हटाने के अभियान को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे में पार्टी मलिन बस्तियों को दी राहत सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं को लेकर प्रचार में उतरेगी।
वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की तैनाती के लिए होमवर्क पूरा कर लिया है। पहले शुक्रवार को इनकी तैनाती की उम्मीद थी, लेकिन अब शनिवार को इस संबंध में आदेश किए जा सकते हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों की तैनाती के लिए दिन भर होमवर्क किया गया। उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को सामने रखते हुए पर्यवेक्षकों की तैनाती का खाका खींचा गया।