फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife got her husband killed by her brother-in-law, secretly took him to hospital

Dehradun News: पत्नी ने देवर से कराई पति की हत्या, गुपचुप तरीके से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife got her husband killed by her brother-in-law, secretly took him to hospital
Iअस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया सचI
विज्ञापन

Iसोते वक्त दबाया गया गला, भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज
I
Iपटेलनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने देवर से पति की हत्या करा दी। दोनों के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद पति की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से जब पुलिस को सूचना गई तो पड़ताल में सारा राज खुला। आरोपी ने अपने भाई की रात को सोते वक्त चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसकी पत्नी और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।I
Iघटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के पित्थूवाला की है। पुलिस को सोमवार सुबह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल से प्रविंद्र उर्फ परविंद निवासी पित्थुवाला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रथमदृष्टया मौत संदिग्ध हालात में होना पाई गई। प्रविंद के गले पर निशान थे और कान से खून आ रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रविंद मोटर मैकेनिक था और वह पित्थुवाला में अपनी दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। यह उसका अपना मकान था। पुलिस ने शुरुआत में उसकी पत्नी सरिता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पुलिस को शक हुआ तो सरिता ने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन

I
Iपता चला कि वह चचेरे देवर अनुज से प्यार करती थी और प्रविंद्र से अलग होना चाहती थी। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी प्रविंद्र को भी थी। ऐसे में उसने प्रविंद को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच डाला। प्रविंद्र रोज की तरह रविवार रात को घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद सरिता ने अनुज को घर पर बुलाया। आरोपी अनुज अपनी बाइक से प्रविंद्र के घर की ओर निकला तो उसने देखा कि मोहल्ले में रोशनी हो रखी है। उसने ट्रांसफार्मर की ओसीबी बंद कर दी। इससे पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी अनुज घर में घुस गया यहां आकर देखा तो प्रविंद्र बच्चों के साथ सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस दौरान प्रविंद्र की पत्नी सरिता दोनों बच्चों को उठाकर ऊपर वाले कमरे में ले गई और उन्हें सोता हुआ छोड़कर नीचे आ गई। प्रविंद्र नशे में था इसलिए वह गहरी नींद में सोया हुआ था। आरोपी अनुज ने दरवाजे के पीछे टंगी चुन्नी उसका घोट दिया। जब उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो इसके बाद अनुज और सरिता ने उसके सिर को कईं बार बैड के सिरहाने पर पटका, इससे वह अचेत हो गया। फिर दोनों ने चुन्नी से गला घोटकर प्रविंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से ट्रांसपोर्टनगर बिजलीघर में आ गया।
I
Iदोनों साथ रहना चाहते थे तो ऐसे में अनुज ने भी आगे पीछे कुछ न सोचते हुए नींद में ही प्रविंद्र का गला दबा दिया। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर प्रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया और देर शाम प्रविंद्र के भाई की शिकायत पर पटेलनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iपहले प्रविंद के घर किराये पर रहता था अनुजI
Iप्रविंद मूल रूप से गांव कमालपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर का रहने वाला था। वह कई वर्षों से यहां मोटर मैकेनिक का काम करता था। उसका चचेरा भाई अनुज संविदा पर लाइनमैन का कार्य करता है। वर्तमान में आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रांसपोर्टनगर बिजलीघर में नियुक्त है। 2017 में अनुज अपने चचेरे भाई प्रविंद्र के पास देहरादून आ गया। 2020-21 में उसने निरंजनपुर से आईटीआई की थी। इस दौरान उसका अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। वह कुछ समय पहले तक प्रविंद्र के मकान में किराये पर रहता था। लेकिन, दोनों का झगड़ा होने के बाद वह पास में ही किराये का मकान लेकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि प्रविंद्र को अनुज और सरिता के रिश्तों का पता चल गया था। इसी कारण दोनों का झगड़ा हुआ था।
I
I
I
Iहत्या के बाद दी परिजनों को सूचना, पहुंचाया अस्पतालI
Iप्रविंद की हत्या करने के बाद सरिता और अनुज ने एक और षडयंत्र रचा। उन्होंने प्रविंद्र के भाइयों को गांव में सूचना दे दी। उन्हें बताया गया था कि प्रविंद्र बेहोश हो गया है और उसके कानों से खून आ रहा है। भाइयों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।

I
I
I
I
I
I
I
Iअस्पताल से एक व्यक्ति का डेथ मेमो पटेलनगर पुलिस को मिला था। प्रथमदृष्टया मृत्यु संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने तत्काल घटना का खुलासा कर मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -अजय सिंह, एसएसपी, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article