प्रेमी से निकाह करने के लिए पति को दिया तलाक, इसके बाद जो हुआ पुलिस तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड में सुल्तानपुर की एक विवाहिता ने प्रेमी पर निकाह करने का झांसा देकर नौ साल तक शारीरिक शोषण करने और पति से तलाक दिला कर निकाह न करने का आरोप लगाया है।
शिकायत करने के बाद भी सहारनपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने प्रधानमंत्री व एसएसपी सहारनपुर को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर निवासी एक विवाहिता महिला ने प्रधानमंत्री व उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि वर्ष 2010 में उसके गांव के ही एक युवक ने उससे निकाह करने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसका निकाह लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ कर दिया। इस बीच उसने दो बेटियों को भी जन्म दिया।
आरोप है कि इसके बाद प्रेमी ने उससे संपर्क कर उसका शारीरिक शोषण किया। प्रेमी ने एक युवती के साथ निकाह भी कर लिया। आरोप है कि जब उसने प्रेमी से निकाह करने की बात कही तो उसने पति से तलाक लेने की बात कही। इस पर उसने पति को तलाक दे दिया।
आरोप है कि बीती 15 सितंबर को उसने प्रेमी के घर पहुंचकर उससे निकाह करने की बात कही। लेकिन युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। अब पीड़िता ने सहारनपुर के एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।