फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Done her Husband Murder with help of lover in Rishikesh Crime Love Affair News

खुद उजाड़ दिया अपना सुहाग: प्रेमी संग मिलकर पति को मरवा डाला, चूहे मारने की दवा पिलाई, फिर नदी में डुबोया सिर

Wed, 09 Jul 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jul 2025 08:49 PM IST
सार

महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति बिना बताए कहीं चला गया है। जिसकी गुमशुदगी उन्होने दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को एक शव मिला तो जांच में मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Wife Done her Husband Murder with help of lover in Rishikesh Crime Love Affair News
हत्या। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को शराब में चूहे मारने की दवा घोल कर पिला दी और बाद में सिर नदी में डुबो कर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए पत्नी ने कुछ दिन बाद कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की तत्परता से पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उज्जवल कालोनी बालावाला गूलरघाटी रोड डोईवाला निवासी हेमलता पत्नी नरेन्द्र सिंह ने बीते 28 जून को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति बिना बताए कहीं चला गया है। जिसकी गुमशुदगी उन्होने दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को बीते एक जुलाई को गूलरघाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रयास करने पर शव की शिनाख्त नरेन्द्र सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


11 साल का प्यार...एक पल में कत्ल:  लिव इन में रहे, फिर एक महीने में हुआ कुछ ऐसा, बेरहमी से ली प्रेमिका की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेन्द्र की मौत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल आदि की भी गहनता से पड़ताल की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गुफरान निवासी नकरौंदा डोईवाला की मामले में संदिग्ध भूमिका है। लोगों से पूछताछ कि तो पुलिस पता चला कि मृतक नरेन्द्र की पत्नी के संबध गुफरान से हैं। जिसको लेकर मृतक नरेन्द्र और हेमलता में विवाद होता रहता था। पुलिस ने जब गुफरान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पूछताछ में स्वीकार किया कि हेमलता के साथ मिलकर नरेन्द्र की हत्या की है।

प्यार का खौफनाक अंत: दूसरे युवक से हुई नजदीकी तो प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या

हेमलता के कहने पर उसने नरेंद्र को सौंग नदी किनारे शराब पीने के लिए बुलाया। यहां उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी। नशा होने पर नरेंद्र लड़खड़ाकर नदी में गिर गया तो उसका सिर डुबाकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

योजना के तहत तीसरे दिन हेमलता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिससे मृतक का शव मिलने पर किसी को शक न हो। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हेमलता लाई थी चूहे मारने की दवा
हालांकि नरेंद्र की हत्या गुफरान ने की, लेकिन उसे मारने के लिए चूहे मारने की दवा हेमलता लाई थी। हेमलता ने ही गुफरान को चूहे मारने की दवा दी थी। जो गुफरान ने नरेंद्र की शराब में मिला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed