{"_id":"11f6465d44706b7622bbee1c48248259","slug":"wife-children-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बच्चों के साथ दिया कर्मियों ने धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और बच्चों के साथ दिया कर्मियों ने धरना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों के विद्युत संविदा कर्मी सोमवार से परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। उधर अनशन कर रहे लोगों की हालत बिगड़ने के बावजूद सरकार की उदासीनता से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
कई दिनों से बैठे धरने पर
विद्युत संविदा कर्मियों में कई आमरण अनशन पर भी बैठे हुए हैं। इनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। इससे संविदा कर्मियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा की एक नेत्री भी बेटे के समर्थन में सोमवार को धरना स्थल पहुंची थीं।
विज्ञापन
सरकार का रवैया उदासीन
उन्होंने कहा कि एक मां के तौर पर इस धरने में शामिल हो रही हैं। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि ने बताया कि संविदा कर्मियों के प्रति सरकार उदासीन बनी हुई है। इसके चलते उन्हें आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कोई वार्ता के लिए तैयार नहीं है और आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों की हालत लगातार खराब हो रही है।
विज्ञापन