शंकराचार्य बोले, आखिर कब तक हिंदू सहेंगे अत्याचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि देश में हम हिंदुओं पर अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं। देश की आजादी के 70 वर्ष बाद भी हिंदू ही क्यों तुष्टीकरण सह रहा है। अमरनाथ यात्रियों पर किए गए आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर बल दिया।
स्वामी अच्युतानंद महाराज ने प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि हमारी फौज पर पत्थर मारने वालों को गोली से जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है।
कब तक हिन्दू गौवंश बर्दास्त करेंगे
शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि दधीचि जैसे ऋषि, दिलीप जैसे सम्राट ने गाय के लिए प्राणों को न्योछावर कर दिया। तो फिर इस देश में गौ हत्या बंद नहीं होगी तो कौने से देश में होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि कब तक हिन्दू गौवंश बर्दास्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि, श्रीकृष्ण जन्म भूमि केवल जल चढ़ाने से मुक्त नहीं होगी। जब तक की हम प्रतिज्ञा नहीं लेते कि हमें विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि, श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुक्त करना है तब तक इस दिशा में परिणाम नहीं आता। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक घर से गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए आवाज उठनी चाहिए।