फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Who fired the shot, where the fight took place, it was not known.

Dehradun News: किसने चलाई गोली, कहां हुआ झगड़ा, नहीं चल पाया पता

Wed, 11 Oct 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Who fired the shot, where the fight took place, it was not known.

विज्ञापन




I- होटल के बाहर बताया गया था झगड़ा, लेकिन पुलिस को नहीं मिले साक्ष्यI



बर्थ डे पार्टी के बाद झगड़ा कहां हुआ था? किस पक्ष से गोली चली थी? पुलिस को अभी इन बातों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। जांच के दौरान होटल के बाहर झगड़ा होने के साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं। ऐसे में घटनास्थल की पहचान भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गई है।



गोली लाइसेंसी हथियार से चली थी। इस बात की तो पुष्टि हुई है, लेकिन हथियार किसका था यह पता लगाना अभी चुनौती है। पुलिस कप्तान ने इस मामले में एसओ को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि रविवार रात को वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक होटल में डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की बेटी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चार-पांच युवक वहां आ गए। आयोजक ने युवकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह लड़की के साथ पढ़ते हैं। लड़की तीन साल की थी तो शुरुआत में ही शक पैदा हो गया।
विज्ञापन


बिन बुलाए इन मेहमानों को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया और खाने के पैसे मांगे। इस पर एक युवक पैसे लेकर आने की बात कहते हुए बाहर निकला और अपने साथ दर्जनों युवकों को ले आया। पुलिस ने बताया था कि झगड़ा होटल के बाहर हुआ था, लेकिन पुलिस को अब जांच में इस बात के साक्ष्य नहीं मिले हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तब सब लोग जा चुके थे। बाद में पता चला था कि आभास चौहान नाम के युवक को गोली भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने होटल के बाहर सीसीटीवी कैमरा और स्टाफ से जानकारी ली तो वहां झगड़ा होने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में झगड़ा कहीं और हुआ था। इसके लिए पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गोली किस पक्ष की ओर से चलाई गई इसकी जानकारी भी नहीं लगी है। एसएसपी ने बताया कि जिस बोर की गोली है वह सिविलियन बोर का हथियार है। ऐसे वहां पहुंचे युवकों और अन्य लोगों के लाइसेंस आदि के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed