{"_id":"669c2a81c4f23c0bc70f7554","slug":"while-returning-from-ayodhya-yatra-baba-boukhnags-dehradun-news-c-5-1-drn1030-459820-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाबा बौखनाग की डोली का कैंपटी में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाबा बौखनाग की डोली का कैंपटी में भव्य स्वागत
विज्ञापन
Iअयोध्या से लाैटी बाबा की डोली के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुI
अयोध्या यात्रा से वापस लौटते समय बाबा बौखनाग की डोली का कैंपटी में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा बौखनाथ के दर्शन किए और मन्नतें मांगी। कैंपटी हिमालयन साहसिक संस्थान में पूजा कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
उत्तरकाशी के नौगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत भाटिया गांव से बाबा बौखनाग की डोली पिछले दिनों भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या गई थी। यहां से लौटते समय डोली की पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हिमालयन साहसिक संस्थान कैंपटी में किया गया। मुख्य माली संजय डिमरी और अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान कैंपटी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और मनोकामनाएं मांगीं। संस्थान के निदेशक रिटायर्ड डीआईजी एसपी चमोली ने कहा कि बाबा बौखनाग उनके आराध्य देवता है, बाबा के दर्शन पाकर जीवन धन्य हो गया।
बाबा बौखनाग देव समिति के संरक्षक यशवंत सिंह रावत, अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंंड की सरकार ने बाबा की यात्रा के दौरान अच्छी व्यवस्था की थी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा, माधुरी चमोली, गोपाल सिंह बिष्ट, चंद्र मोहन सिंह पंवार, गोलू डोभाल, देवेंद्र सिंह चौहान, शिवचरण डिमरी, कृतमणी डिमरी, विनोद रावत, विजय सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।