फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When will the roads improve

साहब! कब लोगे बदहाल सड़कों की सुध

Tue, 15 Oct 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
When will the roads improve
बदहाल पडा हनुमद्धाम रोड। - फोटो : VIKAS NAGAR
बरसात समाप्त होने के बाद भी लोनिवि क्षेत्र की बदहाल सड़कों की सुध नहीं ले रहा है। क्षेत्र की एक दर्जन से भी अधिक सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। धूल के गुब्बार के कारण लोगों को इन सड़कों से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते माह विभागीय अधिकारियों ने बरसात समाप्त होते ही सड़कों के गड्ढों को पैचवर्क कर भरने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक इन बदहाल सड़कों की सुध नहीं ली गई है। मुख्य मार्गों के साथ ही क्षेत्र के संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता बनी हुई है। दून-पांवटा हाईवे सेलाकुई से लेकर हरबर्टपुर तक जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है। ये हाल तब है जब इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। हाईवे पर फर्राटा भरते समय अक्सर सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

विकासनगर-बरोटीवाला संपर्क मार्ग की भी कमोवेश यही दुर्दशा है। उदियाबाग से लेकर बरोटीवाला तक पूरी सड़क बदहाली के आंसू बहा रही है। पेंटिंग उधड़ने के बाद सड़क पर महीन रोड़ी बिखरी पड़ी है। इस पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रवीन सुयाल, हेमंत चौहान, रमेश रावत आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। हर बार विभाग को हादसों के बाद सड़कों की सुध लेने की याद आती है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों को कमर दर्द भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन सड़कों की हालत भी है खस्ता
एटनबाग संपर्क मार्ग, मेहूंवाला संपर्क मार्ग, कोतवाली रोड, ढकरानी संपर्क मार्ग, डाकपत्थर-नवाबगढ़ लिंक रोड, हनुमद्धाम, कुल्हाल संपर्क मार्ग, पश्चिमीवाला, भोजावाला समेत 12 से अधिक संपर्क मार्गों की हालत खस्ता बनी हुई है।

----
सभी संबंधित अधिशासी अभियंताओं को बदहाल सड़कों को फौरी तौर पर पैचवर्क कर ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बजट रिलीज होने पर सभी सड़कों की नए सिरे से मरम्मत कराई जाएगी। - हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता लोनिवि

बदहाल पड़ा मेहूंवाला संपर्क मार्ग।

बदहाल पड़ा मेहूंवाला संपर्क मार्ग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed