फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When the woman returned from Arab, she found the lock of her house broken and her belongings stolen

Dehradun News: अरब से लौटी महिला तो टूटा मिला घर का ताला, सामान चोरी

Sat, 04 Jan 2025 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
When the woman returned from Arab, she found the lock of her house broken and her belongings stolen
Iसऊदी अरब के दमाम शहर में रहता है महिला का परिवार
विज्ञापन

I

Iअरब में रहने वाली महिला के देहरादून स्थित मकान में चोरी हो गई। जब वह सऊदी अरब से लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी हो गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iएसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि मोहितनगर निवासी शादमा खातून ने चोरी की शिकायत की है। उनके पति मुहम्मद करीम सिद्दीकी दमाम में रहते हैं। महिला पिछले साल की शुरुआत में अपने पति के पास गई थी। मोहितनगर स्थित मकान में उनका बेटा अली मुहम्मद सिद्दीकी रह रहा था। लेकिन, वह भी मार्च 2024 में दमाम चला गया। शादमा खातून गत 31 दिसंबर को दमाम से लौटीं तो देखा कि उनके मकान के छोटे दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। कमरों में देखा तो वहां से टेलीविजन, इन्वर्टर, मिक्सर, नलों की टोटियां, 20 कंबल और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी की घटना काफी दिन पहले की लग रही है।I
विज्ञापन

I
I
Iदुकान का शटर उठाकर नकदी और पीओएस मशीन चोरीI
Iदेहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का शटर उठाकर गल्ले से 55 हजार रुपये और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन चुरा लिए। एसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि इस मामले में दुकान मालिक चकराता रोड के रहने वाले अंकित गुप्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed