{"_id":"6a652639228a5caef20831e6","slug":"when-the-money-was-stolen-they-abandoned-the-treatment-and-returned-to-the-village-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1026920-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पैसे चोरी हुए तो उपचार छोड़ गांव लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पैसे चोरी हुए तो उपचार छोड़ गांव लौटे
Sun, 26 Jul 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल में जोशीमठ से आए एक मरीज के सारे पैसे चोरी हो गए तो उसे बिना उपचार के ही वापस अपने गांव लौटना पड़ा। मरीज और तीमारदार पिछले चार दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। पैसे चोरी हुए तो इलाज में बीच में ही छोड़कर वापस जाना पड़ा।इससे व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक जोशीमठ निवासी रजनी अपने पति अमर सिंह के साथ दून अस्पताल में उपचार के लिए देहरादून आई थी। वह यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक से उपचार ले रही थी। उन्हें पथरी की शिकायत है। चिकित्सक ने कई जांचें लिखीं, इसलिए उन्हें रुकना पड़ा। वे दोनों चार दिनों से एक होटल में ठहरे हुए थे। रजनी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह वह अपने पति के साथ ओपीडी में आई थी। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए अंदर जा रही थी तभी एक स्वास्थ्यकर्मी ने उन्हें पर्स बाहर रखने के लिए कहा। वह पर्स बाहर रखकर अंदर डॉक्टर के पास चली गई। बाहर आई तो उनके बैग से 33 हजार रुपये गायब थे। वह ठहरने और उपचार करवाने के लिए पैसे लेकर आई थी। सभी पैसे चोरी होने की वजह उनके लिए एक रात भी बितानी मुश्किल हो गई।उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। किसी से उधार पैसे लेकर किसी तरह रात बिताई। इसके बाद परिवार अगले दिन उपचार बीच में छोड़कर गांव चला गया। मरीज का कहना है कि उन्होंने धारा चौकी और अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी है। घटना के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात यह है जहां पर चोरी की घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
विज्ञापन