{"_id":"5b3cee774f1c1b10278b4775","slug":"weman-death-in-suspicious-circumstance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पड़ोसियों से कहा बीमार है पत्नी, जैसे ही वह हाल जानने पहुंचे मरी पड़ी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पड़ोसियों से कहा बीमार है पत्नी, जैसे ही वह हाल जानने पहुंचे मरी पड़ी मिली महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से पति फरार है। मूल रूप से रायबरेली (यूपी) से ताल्लुक रखने वाले पति की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रायबरेली के लिए रवाना हो गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
घटना गांव सलेमपुर बाईपास की है। बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई दिल मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। पड़ताल में मृतका की पहचान सरिता (22) पत्नी सूरज निवासी गांव टोई थाना जगतपुर रायबरेली यूपी के रूप में हुई। मृतका के गले पर निशान थे और मुंह पर चोट के निशान थे। मुंह से खून भी निकल रहा था। जांच पड़ताल में सामने आया कि पति ने सुबह पड़ोसियों को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की तबियत खराब हो गई है।
विज्ञापन
पड़ोसी जब कमरे में पहुंचे थे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच पति घर से गायब हो गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सरिता की दो वर्ष पहले सूरज से शादी हुई थी। पेशे से चालक सूरज क्षेत्र के अभिनव ट्रांसपोर्ट में काम करता है। पत्नी को वह अपने साथ करीब पांच महीने पहले लेकर आया था। महिला की यह दूसरी शादी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मायका गांव वाजिदपुर, जौनपुर यूपी में है। इनके परिजनों से संपर्क हो गया है। प्रथम दृष्टया हत्याकांड को अंजाम देने का संदेह पति पर है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भवन मालिक हिरासत में
घटनास्थल का नजारा मुंबई की किसी चॉल जैसा ही है। भवन में करीब पचास कमरे हैं। मकान मालिक की ओर से किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक पंकज शांडिल्य को हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस उस भवन में केवल किरायेदार रहते हैं, लेकिन अधिकतर का सत्यापन नहीं है।
विवाद के बाद हत्या
दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार देर रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। यह जानकारी भवन में रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि विवाद होने पर सूरज ने पत्नी को पीटा होगा। पुलिस की मानें तो महिला का शरीर पूरी तरह अकड़ चुका था। एसएसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट की मानें तो संभवत: देर रात में सरिता की मौत हो गई थी।