{"_id":"643bf0db6ca54c77450ba814","slug":"weekend-it-took-one-hour-to-reach-from-brahmapuri-to-nataraj-chowk-dehradun-news-c-5-1-132663-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड : ब्रह्मपुरी से नटराज चौक तक पहुंचने में लग गया एक घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड : ब्रह्मपुरी से नटराज चौक तक पहुंचने में लग गया एक घंटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन, स्थानीय लोगों ने भी झेली परेशानी
- शनिवार के मुकाबले रविवार को स्थिति में दिखा ट्रैफिक में सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। वीकेंड पर वाहनों की भीड़ के कारण पुलिस का ट्रैफिक प्लान तो फेल नहीं हुआ, लेकिन दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रह्मपुरी से नटराज चौक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
दिल्ली से आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को नेपाली फार्म की ओर पुलिस भेज रही थी। वहीं, मोहनचट्टी, घट्टूगाड से आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को गरुड़चट्टी मोटरपुल से पहले लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से बैराज होकर चीला भेजा जा रहा था। पर्वतीय क्षेत्रों और देवप्रयाग, श्रीनगर और शिवपुरी आने वाले वाहन वाया तपोवन, खारास्रोत, भद्रकाली से नटराज चौक होते हुए नेपाली फार्म भेजे गए।
साथ ही नेपाली फार्म से भानियावाला चौक नटराज चौक भेजे गए वाहनों की भीड़ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों आने वाले वाहनों और देवप्रयाग, शिवपुरी से आने वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। ब्रह्मपुरी से नटराज चौक पहुंचने में एक घंटा से अधिक का समय लग गया। दिल्ली से आने वाले वाहनों को वाया भानियावाला नटराज चौक डायवर्ट करने से श्यामपुर फाटक पर जाम जैसी स्थिति तो नहीं हुई, लेकिन नटराज चौक से गरुड़चट्टी स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
इनसेट
डीजीपी से मिलेंगे व्यापारी
- चारधाम और वीकेंड में हाईवे पर जाम न लगे और शहर का यातायात अवरुद्ध न हो, इसके लिए सुझाव लेकर शहर के व्यापारी डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात करेंगे। देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि 15 अप्रैल को पुलिस का यातायात प्लान फेल गया था, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में उन पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाए जो यातायात प्रबंधन के बारे में जानकारी रखते हों और जो पहले भी ऋषिकेश में तैनात रहे हों।
कोट ::::
शनिवार को कुछ पुलिस जवानों की ड्यूटी हरिद्वार मेले में लगाई गई थी। वह शनिवार रात को वापस मुनि की रेती क्षेत्र में आ गए थे। उन्हें रविवार को अलग-अगल स्थानों पर तैनात किया गया, जिससे व्यवस्था दुरुस्त रही। वाहनों के दबाव के कारण कुछ दिक्कतें आईं। - एसपी बलूनी, सीओ यातायात, मुनि की रेती