फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Web facilities will prove crucial in resolving land revenue problems: BJP

भू-राजस्व की समस्याओं के निस्तारण में अहम साबित होंगी वेब सुविधाएं : भाजपा

Tue, 13 Jan 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Web facilities will prove crucial in resolving land revenue problems: BJP
-भू राजस्व ऑनलाइन सर्विस, आमजन के भू-अधिकारों में साबित होगी मील का पत्थर : भट्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने छह वेब सुविधाओं की शुरुआत को आम लोगों की भू-राजस्व से जुड़ीं समस्याओं का सरल समाधान बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम जनसामान्य को सशक्त बनाकर आधुनिक और विकसित उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। धामी सरकार का ये कदम भू-राजस्व के प्रबंधन और आमजन के भू-अधिकारों में मील का पत्थर साबित होगा। जो इज ऑफ डूइंग बिजनेस के बाद अब इज ऑफ लिविंग के क्षेत्र में नजीर बनेगा।


उन्होंने सरकार की ओर से शुरू किए इन डिजिटल इंडिया वेब एप्लीकेशन के नवीन संस्करण को डिजिटल इंडिया की भावना को राज्य में बढ़ाने वाला बताया। प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ये छह डिजिटल कदम, भू-प्रबंधन और सुधारों को लेकर लंबी छलांग साबित होगा। कहा कि जब हम विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड के लक्ष्यों को पूरा करने की बात करते हैं तो कहीं न कहीं आम व्यक्ति के जीवन की समस्याओं के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण बहुत जरूरी हो जाता है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत राजस्व से जुड़ीं नई सेवाओं की इन ऑनलाइन सुविधाओं के उपलब्ध होने से नागरिक घर बैठे ही खतौनी सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। कहा कि आज सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़कर नई नजीर पेश कर रहा हैं। ऐसे में इस पहल से प्रशासनिक पारदर्शिता एवं नागरिक सुविधा में वृद्धि को लेकर भी राज्य नया मुकाम हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed