{"_id":"628ca828be303e0a150f4bb9","slug":"weather-yamunotri-pilgrimage-stopped-due-to-rain-more-than-three-thousand-pilgrims-stopped-in-janki-chatti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : बारिश के चलते हैं रोकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, जानकी चट्टी में रोके तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : बारिश के चलते हैं रोकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, जानकी चट्टी में रोके तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्री
Tue, 24 May 2022 03:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 May 2022 03:10 PM IST
सार
बारिश चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं, इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने की चुनौती भी प्रशासन के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के चलते मंगलवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जानकी चट्टी में ही रोक दिया गया है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि 12:30 बजे बाद यात्रियों को जानकी चट्टी से आगे जाने से रोक दिया गया है और इसके साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद यात्रियों को भी नीचे उतारा जा रहा है। एसडीएम शालिनी ने कहा कि जब-तक बारिश बंद नहीं हो जाती यात्रियों को जानकीचट्टी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि उन्हें मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 12:30 बजे तक करीब 5000 तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। करीब 3000 लोग जानकीचट्टी में रोके गए हैं जबकि 5 से 6 हजार तीर्थयात्री धाम में है या फिर रास्ते में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन