फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update,Temperature, Summer broke a decade record, Dehradun was the hottest in entire state for the fourth day, heat wave

Weather Update: गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, चौथे दिन पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रही राजधानी दून

Mon, 06 Jun 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को सूरज के आंखें तरेरने और आसमान से बरस रही आग के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Weather Update,Temperature, Summer broke a decade record, Dehradun was the hottest in entire state for the fourth day, heat wave
गर्मी, देहरादून - फोटो : Heat, Summer, temperature

विस्तार

मानसून की दस्तक से पहले पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंच रहीं गर्म हवाओं ने कहर बरपा दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में तो पारे ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते रविवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। तीन दिन पूर्व राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, देहरादून लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। 2012 में जून माह में दून में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान जहां 41.6 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.2  डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे शहरों में अधिकतम तापमान का सवाल है, तो पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.5 डिग्री और टिहरी में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है, तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, सूरज के आंखें तरेरने और आसमान से बरस रही आग के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह रहा कि राजधानी दून की सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियों की आवाजाही बेहद कम रही। वहीं मौसम विज्ञानियों ने कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई है। 
 

यमुनोत्री में दर्दनाक हादसा: मदद पहुंचने से पहले बंद हो चुकी थी तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार, बिखरीं थीं लाशें ही लाशेंये भी पढ़ें...

पिछले छह साल का अधिकतम तापमान

साल 2015 में जून माह में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री, साल 2016 में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, साल 2017 में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, 2018 में 38.7 डिग्री, साल 2019 में 40.4 डिग्री, जबकि साल 2020 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। 

गर्मी से बेहाल हुए राजधानी के बाशिंदे

मैदान से लेकर पहाड़ तक हीटवेव की दस्तक से शहरी बिलबिला उठे। घर से बाहर निकलने में लोगों को पसीने छूट गए। जिसने भी घर, दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत उठाई, गर्मी ने दम निकाल दिया। गर्मी का आलम यह रहा कि घर, कार्यालय मेें बैठे लोगों को एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिली। 
 

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री
सूर्योदय-  5.15 बजे
सूर्यास्त -  7.17 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed