{"_id":"62a7f83f76b8b953453006e9","slug":"weather-update-for-the-next-24-hours-dehradun-mercury-may-reach-42-degrees-light-rain-likely-in-many-districts-temperature","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather : एसी-कूलर सब बेकार, पारा फिर 40 डिग्री पार, जानें मौसम विज्ञानियों ने क्या बताया अगले 24 घंटे का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : एसी-कूलर सब बेकार, पारा फिर 40 डिग्री पार, जानें मौसम विज्ञानियों ने क्या बताया अगले 24 घंटे का हाल
Tue, 14 Jun 2022 08:27 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:27 AM IST
सार
पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं।
विज्ञापन
गर्मी, देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बारिश होने के बाद दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सोमवार को सूरज ने फिर आंखें तरेर लीं और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देहरादून की बात करें तो पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लिहाजा लोगों को पिछले 15 दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर 29.6 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, और चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी ले रही इम्तिहान, बिजली भी कर रही परेशान
चारधाम के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को अघोषित बिजली कटौती और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या के चलते पंखे, कूलर और पानी की मोटर तक नहीं चल रही है। गर्मी से परेशान लोगों की मुसीबत पानी नहीं आने से और बढ़ गई है। शासन ने चारधाम यात्रा से जुड़े शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया था और इसके लिए बाकायदा ऊर्जा निगम को दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। इन दावों की हवा चारधाम यात्रा के बीच में ही निकल गई। दिनभर लो वोल्टेज के चलते गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।ये भी पढ़ें...देश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अफवाह ने रुड़की में मचाई अफरा-तफरी, तस्वीरें