{"_id":"c0468e330428d912cab8a25b9d38f9c2","slug":"weather-of-uttarakhand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बूंदाबांदी और बर्फबारी से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बूंदाबांदी और बर्फबारी से लुढ़का पारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को तड़के राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश की बौछारें भी पड़ीं। उधर, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों में तड़के हिमपात होने से ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के चार जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई थी। शनिवार को देहरादून में बादलों का पहरा लगा रहा, जिसके बाद बारिश होने से ठंड बढ़ गई। उधर, मसूरी में भी सुबह से दोपहर बाद तक बारिश का दौर जारी रहा और औलावृष्टि भी हुई। मौसम को देखकर मसूरी में शाम तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सुबह राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादलों का पहरा रहा और बूंदाबांदी हुई। हरिद्वार में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक बादलों का पहरा लगा रहा।
विज्ञापन
उधर, दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शुक्रवार की शाम राजधानी दून पर बादलों का पहरा छा गया। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल आने की संभावना जताई थी। शनिवार को मौसम में हुए एकाएक बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई।
प्रदेशभर में शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी में दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम को आंशिक बादल आए।
दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में शनिवार को हल्की बारिश और बर्फ पड़ने की संभावना है।