फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather is pleasant due to rain, waterlogging in Selaqui

Dehradun News: बारिश से मौसम सुहाना सेलाकुई में जलभराव

Sat, 14 Jun 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to rain, waterlogging in Selaqui

विज्ञापन
पछवादून में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। विकासनगर में अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 35 पर पहुंच गया। सेलाकुई में बारिश में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह छह बजे विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। दो घटे तक झमाझम बारिश हुई। सेलाकुई में देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग, कैंप रोड, निगम रोड, हरिपुर, राजा रोड, जमनपुर सहित नगर के कई क्षेत्रों की गलियों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाने से आवाजाही बाधित हुई। व्यापार मंडल के महामंत्री गौरव सहगल, वसीम, बंटी, दुर्गेश, नितेश, अनुज, विष्णु आदि ने कहा कि यदि जलभराव की स्थिति यही रही तो आने वाले बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नगर पंचायत की टीम पूरी तरह से सक्रिय है। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। उधर, विकासनगर, हरबर्टपुर और सहसपुर में मौसम का मिजाज बदलने से बाजारों में रौनक दिखी। ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपने कामकाज में जुटे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. एके शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed