फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Hailstorm Alert in Hilly District on 3rd January

Uttarakhand Weather: शनिवार को बदरी-केदार में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड में मसूरी पहुंचे सैलानी

Sat, 02 Jan 2021 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Jan 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Hailstorm Alert in Hilly District on 3rd January
बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशभर में शनिवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। देहरादून समेत सभी जिलों में दिनभर बादल छाने से ठंड में खासा इजाफा हुआ। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को पांच जिलों में हिमपात की चेतावनी  जारी की। 

विज्ञापन


शनिवार को दिनभर धूप नजर नहीं आई। बादल छाने से तापमान में कमी दर्ज की गई। कई पर्वतीय जिलों में हिमपात भी हुआ। वहीं, मैदानी इलाकों में दोपहर तक भी कोहरा छाया रहा। अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात होने की संभावना है। पांचों जिलों में चेतावनी जारी कर दी गई है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: Mussoorie: बर्फबारी के बाद जानलेवा बना पाला, फिसलकर एक दूसरे पर गिरीं पर्यटकों की कार, तस्वीरें...

बदरी-केदार में बर्फबारी, शीतलहर से घरों में दुबके लोग

शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा और बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे।

बर्फबारी के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घाट, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, गोपेश्वर, गैरसैंण, देवाल, थराली, पोखरी क्षेत्रों में शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे।

वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में हल्की बर्फबारी हुई है। दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार व चिरबटिया के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी, लेकिन जम नहीं पाई।

इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में कोरी ठंड का प्रकोप अधिक बना रहा।

कड़ाके की ठंड में मसूरी पहुंचे सैलानी

पहाड़ों की रानी (मसूरी) में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाये रहे। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बावजूद सैलानियों को मौसम काफी सुहावना लगा। शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी माल रोड सहित पर्यटक स्थलों में घूमते नजर आए।

शनिवार को मसूरी के मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया। सुबह से ही घने बादल आसमान में छाये रहे साथ ही शहर में हल्की बूदांबांदी हुई। इससे कड़ाके की ठंड रही। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इस सबके बीच वीकेंड़ के कारण शहर में काफी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे।

कुलड़ी, गांधी चौक, लंढौर, लालटिब्बा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैलानी घूमते नजर आए। व्यापारी कपिल मलिक कहते हैं कि पर्यटकों की भीड़ से बाजार में रौनक रही। पर्यटक ठंड में गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

पर्यटकों की चहलपहल से होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे पर भी रौनक है। लंबे समय बाद ‘पहाड़ों की रानी’ पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटक बुरांशखंडा और धनोल्टी भी पहुंच रहे हैं।

वेदनी व आली बुग्याल में बर्फबारी

शनिवार को कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, गौचर, थराली, देवाल, नौली, बगोली आदि गांवों में लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। ठंड के कारण लोग घरों में रहे। वहीं वेदनी व आली बुग्याल सहित रूपकुंड, पातल नचौणिया, छीड़ानाग आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। 


वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण  ठंड बढ़ सकती है।

हल्द्वानी में 11 वर्षों में सबसे अधिक नौ घंटे तक खिली धूप

नैनीताल में साल के पहले दिन दोपहर को चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि, सुबह-शाम काफी ठंड थी। दोपहर में मौसम सुहावना होने से सैलानी उत्साहित नजर आए। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, टिफिन टॉप और स्नो व्यू जाकर मौज मस्ती की। शाम के वक्त ठंड बढ़ने से नगर पालिका ने जगह-जगह अलाव जलाए। 

शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इधर, हल्द्वानी में पिछले नववर्ष से पहले दिन पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक नौ घंटे तक चटक धूप खिली। वहीं, मौसम विज्ञानियों का दावा है कि नववर्ष के पहले दिन शहर का न्यूनतम तापमान पिछले 11 वर्षों में सबसे कम रहा।

शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को हल्द्वानी मुक्तेश्वर से ठंडा रहा। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed