फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather forecast of uttarakhand..

बारिश की आशंका के बीच उमस ने किया परेशान

Tue, 11 Aug 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
weather forecast of uttarakhand..

राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद धूप निकल आई। लेकिन फिर आसमान में बादल छाने से उमस बढ़ गई।

विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में पांच जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर फिलहाल 14 अगस्त तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को सुबह से शुरू हुई उमस दोपहर तक अपने तेवर दिखाती रही। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद कुछ राहत मिली। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने रविवार के मुकाबले पारे में तीन डिग्री से ऊपर का उछाल दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सुबह से हल्की धूप के बीच उमस ने जीना मुहाल कर दिया। दोपहर तक उमस अपने चरम पर पहुंच गई। पसीना-पसीना लोगों को बारिश शुरू होने के बाद राहत मिली। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कई जगहों पर बूंदाबांदी तो कई जगहों पर तेज बारिश हुई।

रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री था, जो सोमवार को उमस के बीच बढ़कर 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पारा कुछ कम रह सकता है।

पांच जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड में पांच जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर फिलहाल 14 अगस्त तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेशभर में सोमवार को कई जगहों पर बारिश हुई।


कुछ जगहों पर दोपहर तक उमस के बाद बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में फिलहाल 14 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा यहां जाने वाले यात्रियों को फिलहाल एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed