{"_id":"654d30621f8f29f36a097484","slug":"wear-goggles-if-you-are-burning-crackers-dehradun-news-c-5-1-drn1030-284720-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पटाखे जला रहे हैं तो आंखों पर चश्मा लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पटाखे जला रहे हैं तो आंखों पर चश्मा लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर पटाखों और दीयों का धुआं आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी इस दिवाली घर में पटाखे जला रहे हैं तो अपनी आंखों की खास हिफाजत करें।
दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि पटाखे के धुएं से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। आंखें लाल हो सकती हैं। इसके अलावा आंखों से पानी निकालने की समस्या, जलन और खुजली हो सकती है। पटाखे में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो आंखों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा पटाखे किसी ऐसी जगह पर ना जलाएं, जिसमें उसके साथ में कुछ कंकड़ या पत्थर भी शामिल हों जो उछलकर आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पटाखें जलाने के बाद आंखों को नहीं रगड़े बल्कि पहले साबुन से हाथ धोएं। पटाखे जला रहे हैं तो आंखों पर चश्मा लगाएं। चश्मा धुएं और चिंगारी से आपकी आंखों की हिफाजत करेगा।