फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   We will have to wait for three more years for Doon-Mussoorie ropeway

Dehradun: दून-मसूरी रोप-वे से मिलेगा प्रदूषण मुक्त सफर का आनंद, लेकिन अभी करना होगा तीन साल का और इंतजार

Wed, 17 Jul 2024 01:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

दून-मसूरी रोप-वे निर्माण से यात्री प्रदूषण मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगे। रोप-वे से जहां प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा वहीं वन्य जीवों को ध्वनि प्रदूषण से भी बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
We will have to wait for three more years for Doon-Mussoorie ropeway
बैठक लेती मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून-मसूरी के बीच बनाए जा रहे रोप-वे की सुविधा लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी तीन साल का इंतजार करना होगा। दून से सटे पुरकुल क्षेत्र में बनाए जा रहे रोप-वे का मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया। पहले चरण में रोप-वे की पार्किंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोअर टर्मिनल स्टेशन पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


5.3 किलोमीटर लंबे रोप-वे की यात्रा कर में पर्यटक पुरकुल से मसूरी के गांधी चौक तक पहुंच सकेंगे। मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट कंपनी की ओर से लोअर टर्मिनल स्टेशन व पार्किंग का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर त्रिभुवन सिंह राणा और ऑपरेशन हैड अरविंद थपलियाल ने बताया, निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीन साल का समय तय किया गया है। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। साइड पर करीब श्रमिक कार्य कर रहे हैं। हालांकि तेज बारिश होने पर काम थोड़ा सा प्रभावित होता है। लेकिन तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रोप-वे से मिलेगा प्रदूषण मुक्त सफर का आनंद
रोप-वे निर्माण से यात्री प्रदूषण मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगे। रोप-वे से जहां प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा वहीं वन्य जीवों को ध्वनि प्रदूषण से भी बचाया जा सकेगा। वहीं, सीजन के दौरान मसूरी में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। वर्ष 2019 में पर्यटन विभाग ने देहरादून से सटे पुरकुल गांव से मसूरी के गांधी चौक तक रोप-वे बनाने का प्रस्ताव दिया किया था, लेकिन जमीन का पेंच फंसने के कारण करीब चार साल तक यह प्रोजेक्ट लटका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी, इस माह पूरे होंगे सिविल कार्य

पुरकुल को मिलेगी नई पहचान
रोप-वे निर्माण से पुरकुल को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे तो पुरकुल पूरी तरह से समृद्ध है। लेकिन रोप-वे निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। जबकि वर्तमान में कई स्थानीय श्रमिक भी रोप-वे निर्माण में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed