फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water shortage increased, Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave instructions for solution

उत्तराखंड: गर्मी के बीच बढ़ी पानी की किल्लत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए समाधान के निर्देश, सचिव ने बुलाई बैठक

Thu, 14 Apr 2022 01:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

बिजली संकट से जूझ रहे उत्तराखंड में अब पानी की किल्लत भी बड़ी समस्या बनती जा रही है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पेयजल सचिव नितेश झा ने जल संस्थान, पेयजल निगम और सभी जिलाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।

विज्ञापन
Water shortage increased, Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave instructions for solution
फोन पर वार्ता करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही कई जिलों में पेयजल की किल्लत बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव पेयजल नितेश झा ने सभी जिलों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डीएम जल्द पेयजल किल्लत से निपटने के लिए कार्ययोजना भेजें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पेयजल सचिव नितेश झा ने जल संस्थान, पेयजल निगम और सभी जिलाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सचिव झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों के जिलाधिकारी पानी की किल्लत से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर भेजें। ताकि उसी हिसाब से पेयजल निगम और जल संस्थान समन्वय बनाकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बागेश्वर में खराब पंप को ठीक कराने सहित जरूरी जगह पर पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान से एक-एक अधिकारी को पेयजल किल्लत से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां किल्लत, वहां पहुंचेंगे टैंकर

नोडल अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर प्रदेश में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। पेयजल निगम के एमडी उदय राज सिंह ने कहा कि अभी प्रदेश में अपेक्षाकृत हालात नियंत्रण में हैं लेकिन भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो व्यवस्थाएं करने को कहा है उन पर काम किया जाएगा। प्रदेश में कई जगह ऐसी हैं जहां पेयजल निगम का काम चल रहा है। यहां पेयजल की किल्लत भी बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसी सभी किल्लत वाली जगहों को चिन्ह्ति करते हुए टैंकर से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस को लग सकता है झटका: विधायक हरीश धामी ने कहा -इस पार्टी में नहीं सम्मान, सीएम के लिए सीट छोड़ने पर दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed