फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water level of Tehri lake started rising continuously water is being released from spill-way Uttarakhand news

Uttarakhand: झमाझम बारिश से लबालब भरी टिहरी झील, जलस्तर लगातार बढ़ने लगा, स्पिल-वे से छोड़ा जा रहा पानी

Tue, 26 Aug 2025 11:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:28 AM IST
सार

झमाझम बारिश से टिहरी झील लबालब भरी है। मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने से सोमवार तक झील में 822.98 आरएल पानी भर चुका है। अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से सुबह-शाम को पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Water level of Tehri lake started rising continuously water is being released from spill-way Uttarakhand news
टिहरी झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झमाझम बारिश होने से टिहरी झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है। बांध के ऊपरी हिस्से में बनाए गए दो अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से टीएचडीसी ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त झील से एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। दिन के समय में सिर्फ 448 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इन दिनों टिहरी बांध से 1086 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन

42 वर्ग किलोमीटर में फैली टिहरी झील को 830 मीटर तक भरने की अनुमति है। मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने से सोमवार तक झील में 822.98 आरएल (रीवर लेबल) पानी भर चुका है। इन दिनों टीएचडीसी टिहरी बांध और पीएसपी परियोजना तथा कोटेश्वर बांध से 1086 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है।

विज्ञापन


झील से लगभग एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा
टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि झील में कुल 913.13 क्यूमेक्स पानी आ रहा है जिसमें 316.13.71 क्यूमेक्स भागीरथी, 386 क्यूमेक्स भिलंगना और 211 क्यूमेक्स पानी अन्य सहायक नदियों से शामिल है। सुबह-शाम के वक्त झील से लगभग एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: स्टेशन से ट्रेन के चलते ही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस कोच में दिया बच्ची को जन्म

दिन के समय में 448 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से सुबह-शाम को पानी छोड़ा जा रहा है। झील की क्षमता के अनुसार 7.02 मीटर पानी अभी कम है। सितंबर प्रथम सप्ताह में झील को 830 मीटर तक भरने का लक्ष्य रखा गया है। झील से एक हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ने पर कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed