{"_id":"68ad4262d13a71cf13058a93","slug":"woman-gave-birth-to-a-baby-girl-in-howrah-express-coach-rishikesh-haridwar-uttarakhand-news-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: स्टेशन से ट्रेन के चलते ही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस कोच में दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: स्टेशन से ट्रेन के चलते ही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस कोच में दिया बच्ची को जन्म
Tue, 26 Aug 2025 10:52 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:52 AM IST
सार
स्टेशन से ट्रेन के चलते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। थोड़ी ही देर बाद महिला ने हावड़ा एक्सप्रेस कोच में बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
महिला ने दिया बच्ची को जन्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बीच रास्ते बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने माता–पिता व परिजनों के साथ आज़मगढ़, पूर्वांचल से ऋषिकेश लौट रही थी।हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। कुछ ही दूरी तय करने के बाद महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला की मां की सूझबूझ और सहयात्रियों की मदद से प्रसव सफल रहा। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर मां और नवजात को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चमोली आपदा: बची जान...पर अब चाहिए रोटी, कपड़ा और मकान, चेपड़ों में शुरू हुई सामुदायिक रसोई, तस्वीरें
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार यह परिवार हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर का रहने वाला है। वे किसी कार्यवश अपने गांव आज़मगढ़ गए थे और ऋषिकेश लौट रहे थे।