फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water Information Center will open in Roorkee

रुड़की में खुलेगा उत्तराखंड जल सूचना केंद्र

Thu, 03 Nov 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Nov 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Water Information Center will open in Roorkee
rain - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में उपलब्ध जल के बेहतर इस्तेमाल के लिए इसकी उपलब्धता और इस्तेमाल का आंकड़ा जुटाया जाएगा।

विज्ञापन


इन आंकड़ों की मदद से जल के इस्तेमाल से अर्थव्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के तरीके विकसित किए जाएंगे। उपलब्ध पानी, बारिश और नदियों के मार्फत होने वाले पानी के बहाव का आंकड़ा नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत जुटाया जाएगा। इसके लिए रुड़की में राज्य जल सूचना केंद्र की स्थापना की जाएगी।

केंद्र सरकार ने विश्व बैंक की मदद से पूरे देश में नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट लागू करने की योजना बनाई है। देश के 26 राज्यों में यह प्रोजेक्ट लागू हो चुका है। उत्तराखंड में अभी तक प्रोजेक्ट लागू नहीं था। 27 अक्तूबर को कैबिनेट की मीटिंग में उत्तराखंड में भी नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट लागू करने की मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद अब प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार के साथ आपसी समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को आठ साल के लिए लागू किया गया है। प्रदेश में प्रोजेक्ट पर लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें केंद्र सरकार और विश्व बैंक की हिस्सेदारी 50-50 फीसदी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद नदियों से होने वाले पानी के बहाव, बारिश और मौसम संबंधी आंकड़ा एकत्र किया जाएगा। इन आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में जल संसाधन के  बेहतर इस्तेमाल और बाढ़ से बचाव की नीति बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में सतही जल के साथ-साथ भूमिगत जल को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed