{"_id":"683cae93eab6adce83064760","slug":"water-did-not-reach-homes-due-to-failure-of-tubewell-motor-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-705737-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से घरों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से घरों में नहीं आया पानी
विज्ञापन
नगर के कई क्षेत्रों में लोगों को रविवार की सुबह पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोग सुबह के समय इधर-उधर भटकते नजर आए। पानी नहीं आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
स्थानीय निवासी खजान सिंह, धीरज, अमित यादव, विजय कुमार ने बताया कि नगर के अस्पताल रोड, काॅलेज रोड, अठ्ठाइस फिटा रोड, सिनेमा गली, मेन बाजार आदि क्षेत्रों में सुबह में पानी नहीं आया। जानकारी लेने पर पता चला कि ट्यूबवेल खराब हो गया है। इसके बाद लोग पानी के लिए इधर-उधर के हैंडपंपों पर खड़े रहे। जलकल अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने के कारण सुबह के समय आपूर्ति नहीं दी जा सकी थी। शाम पांच बजे आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया।