आज घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना हो जाएंगे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अगर आज उत्तराखंड में कहीं भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आगामी 72 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही, तीन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। राजधानी में भी बारिश और ओले पड़ सकते हैं।
प्रदेशभर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। राजधानी में भी सुबह हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया।
बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने नौ मार्च सुबह से प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक नौ मार्च सुबह से 72 घंटे तक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले पड़ सकते हैं।
इसके अलावा कुमाऊं मंडल और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में आगामी 72 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।