फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Attack in Dehradun: War room ready in Doon Hospital, 202 patients are admitted

Dengue Attack in Dehradun: लगातार बढ़ रहा डेंगू, दून अस्पताल में वार रूम तैयार, भर्ती हैं 202 मरीज

Tue, 05 Sep 2023 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

स्पताल में भर्ती सभी डेंगू मरीज व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का डॉ. नारायणजीत के निर्देशन में इलाज होगा। इलाज के संबंध में सभी डॉक्टर डॉ. नारायण जीत के साथ समन्वय बनाएंगे।

विज्ञापन
Dengue Attack in Dehradun:  War room ready in Doon Hospital, 202 patients are admitted
डेंगू को देखते हुए वार रूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून अस्पताल में दो जुलाई से अब तक डेंगू के लक्षण वाले 1200 से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है। इसमें 459 डेंगू पॉजिटिव मरीज थे। वर्तमान में करीब 155 मरीज डेंगू के लक्षण वाले और 47 डेंगू पॉजिटिव मरीज यहां भर्ती हैं। दून अस्पताल के एमएस कार्यालय में सोमवार को हुई समन्वय समिति की मीटिंग में इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए वार रूम तैयार किया गया है। इसका इंचार्ज मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. नारायणजीत सिंह को बनाया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी डेंगू मरीज व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का डॉ. नारायणजीत के निर्देशन में इलाज होगा। इलाज के संबंध में सभी डॉक्टर डॉ. नारायण जीत के साथ समन्वय बनाएंगे।
विज्ञापन


Uksssc Paper Leak Case: नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में देखे गए 2636 मरीज
डॉ. अनुराग ने बताया कि ब्लड बैंक में प्रतिदिन 50 से 60 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है। इसमें 30 से 40 यूनिट ब्लड बैंक पूरी कर रहा है। रोजाना सात से 10 मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दिए जा रहे हैं। एक दिन पहले अस्पताल की ओपीडी में 2,636 मरीज देखे गए। पैथोलॉजी लैब में 3,353 सभी तरह की जांच और 317 एलाइजा जांच की गई। इमरजेंसी ओपीडी 600 से अधिक रही। 176 मरीजों को भर्ती किया गया। डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में 110 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 30 बेड बच्चों के लिए रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जाएंगे।

एमडीडीए में रक्तदान शिविर लगाएगा दून अस्पताल
रविवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रक्तदान की अपील की थी। इसके अलावा एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को फोन कर एमडीडीए में रक्तदान शिविर लगाने को कहा है। एमडीडीए के सभी कर्मचारी, अधिकारी डेंगू महामारी में रक्तदान करने के लिए तैयार हैं। प्राचार्य ने चिकित्सा अधीक्षक को शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया है। मीटिंग में समन्वय समिति की बैठक में डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नारायण जीत, डॉ. नूतन, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. अशोक, डॉ. अंकुर, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. मनाली राज और मुख्य संपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

अगस्त में दून अस्पताल में आए मरीज
ओपीडी में देखे गए मरीज -                65,675
इमरजेंसी ओपीडी में देखे गए मरीज -  15,224
अस्पताल में भर्ती मरीज -                   4,929
खून संबंधित जांच -                          87,456
डेंगू जांच -                                      6,443

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed