फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   war memorial hand over to cant board dehradun.

वार मेमोरियल की जमीन कैंट बोर्ड को सौंपेंगी सेना

Sat, 01 Aug 2015 12:54 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
war memorial hand over to cant board dehradun.

सेना ने देहरादून स्थित वार मेमोरियल के लिए चयनित भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा संपदा कार्यालय मेरठ के प्रबंधन में आनी वाली भूमि कैंट बोर्ड को दी जाएगी। सब एरिया उत्तराखंड ने एनओसी के लिए सहमति दे दी है। सेना ने प्रस्तावित चीड़बाग संगीत उद्यान पार्क में भूमि के समतलीकरण का कार्य तेज कर दिया है।

विज्ञापन


15 एकड़ भूमि का होगा हस्तांतरण
वार मेमोरियल के लिए 6 एकड़ और इसके साथ बनने वाले संग्रहालय के लिए 15 एकड़ भूमि ट्रांसफर होनी है। भूमि का वर्गीकरण बदलने की प्रक्रिया के लिए रक्षा संपदा अधिकारी मेरठ की ओर से सेना को पत्रावली उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


सब एरिया उत्तराखंड ने बी 4 श्रेणी से भूमि को सी श्रेणी (कैंट बोर्ड के अधीन) में परिवर्तित करने के लिए एनओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय के स्तर से प्रस्ताव पर सहमति मिलने के बाद भूमि कैंट बोर्ड के प्रबंधन में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि वर्गीकरण में उलझी रही सरकार
प्रदेश सरकार ने स्टेट वार मेमोरियल के लिए साल 2009 में दिए प्रस्ताव के लिए चीड़बाग को ही चिन्हित किया था। उस समय भूमि से संबंधित जानकारी स्पष्ट नहीं की गई। सरकार जिसे ए-1 श्रेणी (सेना) की भूमि मानकर कन्नी काटती रही, वह अब सेना की प्रक्रिया में बी-4 श्रेणी (अन्य उपयोग) की निकली। ऐसे में अगर सरकार ने उस समय पैरवी की होती तो मामला छह वर्ष तक नहीं लटकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed