{"_id":"56f184b34f1c1bd57cf14d25","slug":"wall-fell-down-on-the-house-woman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी मकान पर गिरी तीसरी मंजिल की दीवार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी मकान पर गिरी तीसरी मंजिल की दीवार, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून के सैय्यद मोहल्ले में तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन भवन की दीवार पड़ोसी की मकान पर आ गिरी। दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।
आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार का मसला होने के कारण इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
गढ़ी कैंट क्षेत्र के किशननगर चौक स्थित सैय्यद मोहल्ले में समर जहां द्वारा तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार शाम के समय निर्माणाधीन भवन की दीवार धराशायी हो गई। दीवार का मलबा पड़ोसी पिता ताजू खान की कच्ची छत पर गिर गया।
विज्ञापन
घर के अंदर कर रही थी सिलाई
इस दौरान ताजू की पत्नी जाहिदा (45) घर के अंदर कपड़े की सिलाई कर रही थी। उस समय जाहिदा के पास किशनगर एक्सटेंशन निवासी प्रिया भी बैठे हुए थी। मलबे के नीचे जाहिदा दब गई, जबकि प्रिया भी जख्मी हो गई।
अफरातफरी के बीच मौके पर जमा हुए लोगों और पुलिस ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। घायल दोनों महिलाओं को दून अस्पताल लाया गया, जहां जाहिदा को मृत घोषित कर दिया गया।
कैंट कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महिला का पंचनामा भर दिया गया है, लेकिन इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला परिवार का है।