फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voting in uttarakashi

वोटिंग की ऐसी कहानी सुन चौंक जाएंगे आप

Wed, 23 Apr 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Apr 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
voting in uttarakashi

जिन्हें मतदान करने में आलस आता हो, उन्हें मतदान के दिन उत्तरकाशी को याद करना चाहिए। बेहद खूबसूरत पर उतनी ही दुर्गम इस पहाड़ी जिले के लोगों में मतदान को लेकर गजब का जज्बा है।

विज्ञापन


पढ़ें, सांसद पिता के लिए स्कूल छोड़ पहाड़ चढ़ रही ये बेटी
विज्ञापन


हाल यह है इस पर्वतीय जिले से मतदान करीब-करीब सत्तर प्रतिशत के आसपास ही रहता आया है। विधानसभा 2012 में भी यहां के लोगों ने करीब सत्तर प्रतिशत मतदान किया था। खास बात यह भी है कि इस जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं और तीनों में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, प्रापर्टी डीलर के बेटे की हत्या, पत्थरों से कुचला चेहरा

वैसे 70 प्रतिशत से अधिक मतदान करने वाली विधानसभाएं प्रदेश में और भी कई हैं पर ये सब मैदानी जिलों में सिमटी हुई हैं।

एक भी वोट नहीं पाया गया खराब

voting in uttarakashi

सत्तर प्रतिशत से अधिक मतदान करने वाले प्रदेश में केवल तीन ही जिले हैं। उत्तरकाशी को छोड़ दिया जाए तो उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिला ही है जो इस मानक पर खरा उतरता है।

पढ़ें, इस मैदान से होकर जाता है ट‌िहरी की जीत का रास्ता

पर उत्तरकाशी की बात ही कुछ अलग है। उत्तरकाशी में तीन विधानसभाएं हैं और तीनों विधानसभाओं मे मतदान का प्रतिशत 2012 में 70 प्रतिशत से अधिक रहा। पुरोला में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ।

यमुनोत्री में 71 और गंगोत्री में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। यह तब है जबकि ये तीनों विधानसभाओं अपने में कई दुर्गम स्थानों को समेटे हुए हैं। कई स्थानों पर मतदान के लिए लोगों को बाकायदा पूरा दिन रिजर्व में रखना पड़ता है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्र से एक भी वोट खराब नहीं पाया गया।

यहां भी होता रहा है 70 प्रतिशत मतदान

voting in uttarakashi
हरिद्वार में भी कई विधानसभाओं में मत प्रतिशत 70 से अधिक रहता आया है। 2012 के चुनाव में ही पिरानकलियर, लक्सर और झबरेड़ा में मतप्रतिशत 80 से अधिक रहा था।

पर कई ऐसी विधानसभाएं भी रहीं जहां मतदान 65 प्रतिशत ही हो पाया। ऐसे में पूरे जिले का औसत 75 प्रतिशत पर आकर सिमट गया था।

इस बार उत्तरकाशी का क्या रुख रहेगा यह तो सात मई को मतदान वाले दिन ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। पर इतना जरूर है कि पहाड़ की दुर्गम स्थिति होते हुए भी उत्तरकाशी में मतदान के प्रति जज्बा कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed