फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter lists will be amended in five more municipalities and nine Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: पांच और नगर पालिकाओं में नौ से वोटर लिस्ट में होगा संशोधन, 16 अक्तूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
सार

पांच और नगर पालिकाओं में नौ से वोटर लिस्ट में संशोधन किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 16 अक्तूबर को आएगी।

विज्ञापन
Voter lists will be amended in five more municipalities and nine Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश की पांच नगर पालिकाओं में वोटर लिस्ट संशोधन का काम शुरू होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका खटीमा, नगला, किच्छा, कर्णप्रयाग और रामनगर के परिसीमन की अधिसूचना शहरी विकास विभाग ने जारी की थी। बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत नौ सितंबर से 18 सितंबर तक पूर्व में बनाई गई वोटर लिस्ट से नए परिसीमन के हिसाब से मतदाताओं का चिह्निकरण कर वोटर लिस्ट व्यवस्थित की जाएगी।

विज्ञापन


19 सितंबर से 29 सितंबर तक सभी संबंधित वोटरों को सॉफ्टवेयर से वार्डवार शिफ्ट किया जाएगा। 30 सितंबर को ड्राफ्ट जारी होगा। इसके बाद एक अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निपटारा नौ से 11 अक्तूबर तक होगा। 16 अक्तूबर को पांचों नगर पालिका में अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसी हिसाब से यहां नगर पालिका चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Teachers' Day: बचपन में बड़े नटखट थे मंत्री जी...शिक्षकों की जुबानी उत्तराखंड सरकार के इन मंत्रियों की कहानी

नए वोटर भी बनेंगे

पांचों नगर पालिका में एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने का अभियान भी चलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, उन सभी के नाम इसमें शामिल किए जा सकेंगे। इसी हिसाब से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed