{"_id":"6974d844d225203fb00d86fb","slug":"voter-awareness-programmes-will-be-held-across-the-state-today-dehradun-news-c-5-drn1043-886503-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज प्रदेशभर में होंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज प्रदेशभर में होंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
-राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर होने जा रहे हैं आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेशभर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मेरा युवा भारत (माय भारत) उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ओर से महंत इंद्रेश मोथरोवाला में होगी, जिसमें 500 से अधिक माय भारत स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं।
इसका मकसद मतदाता जागरुकता को शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी के साथ जोड़कर इस पहल का लक्ष्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व वाले एक जीवंत जन आंदोलन में बदलना है। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का आयोजन टिहरी गढ़वाल में किया जा रहा है। जो पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऋषिकेश में होगा। प्रमुख उद्देश्यों में से एक युवा नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण और चुनावी विवरण में सुधार के लिए प्रोत्साहित करना और जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवकों और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखी जाएगी। गतिविधियों में पदयात्रा कार्यक्रम पहली बार मतदाता बनने वालों का सम्मान मतदाता जागरुकता संवाद शपथ ग्रहण समारोह और सार्वजनिक आउटरीच शामिल हैं। मेरा युवा भारत सभी युवा नागरिकों से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में सार्थक योगदान देने का आह्वान करता है।