फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Volunteers marched the path, people showered flowers

Dehradun News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, लोगों ने की पुष्पवर्षा

Fri, 24 Oct 2025 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Volunteers marched the path, people showered flowers
लाखामंडल ​स्थित ​शिव मंदिर परिसर में एकत्रीकरण के दौरान मौजूद स्वयं सेवक। स्रोत संघ
चकराता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लाखामंडल के मंदिर प्रांगण में एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर पथ संचलन किया। कार्यक्रम में संघ के सौ वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता देहरादून विभाग के कार्यवाह रविंद्र सिंह चौहान ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेवाभाव, संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना कर समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रभक्ति और एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया। बीते दशक में संघ ने शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संवर्धन, ग्रामोन्नति और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि आगामी शताब्दी पर्व के दौरान संघ के सेवा और संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लाखामंडल क्षेत्र में घोष के साथ पथ संचलन किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश भाटिया, विजय सिंह राणा, अमित डोभाल, लोकेश बडोनी, कपिल, दिनेश पंवार, संजय रावत, यशवीर, अरविंद, विकास, कृपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed