फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vivek Vihar's dilapidated road demands repair

Dehradun News: विवेक विहार की बदहाल सड़क, दिवाली से पहले मरम्मत मांग

Fri, 30 Oct 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Vivek Vihar's dilapidated road demands repair
हरबर्टपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर छह स्थित विवेक विहार में सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं। पेयजल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का उचित पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। जगह-जगह खुदाई के बाद सड़क व्यवस्थित न होने से धूल-मिट्टी और असुविधा बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिवाली जैसे त्योहार पर भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी सड़क पर वे दिवाली कैसे मनाएंगे। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से दिवाली से पहले सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और वे त्योहार हर्षोल्लास से मना सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed