फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vishal Tyagi becomes state president of Bhumihar Brahmin community

Dehradun News: विशाल बने त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 19 Jan 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Vishal Tyagi becomes state president of Bhumihar Brahmin community
I- त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन हुआI
विज्ञापन

I- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशाल को शपथ ग्रहण करवाई
I
I त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया गया है। समिति के युवा कार्यकर्ता विशाल त्यागी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित निजी होटल में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया गया। इस दौरान बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने विशाल को शपथ ग्रहण करवाई।I

I
I
Iबैठक में मांगेराम ने कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। समाज में बढ़ रहे वृद्धाश्रम बंद होने चाहिए। यह समाज की बड़ी कुरीति है। ऐसे युवाओं का बहिष्कार करना चाहिए जो अपने मां-बाप को बोझ समझते हैं। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इस कारण युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल ने कहा कि युवाओं को अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है। संगठन का प्रयास रहेगा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। समाज युवाओं पर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। समिति युवाओं को नशा से दूर करने का प्रयास करेगी। समिति सात दिन में नई कार्यकारिणी का गठन करेगी। इस दौरान अरुण शर्मा, कुलबीर सिंह त्यागी, अतुल त्यागी, शेखर त्यागी, गगन त्यागी, रमन त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी और राजकरन त्यागी मौजूद थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article