विराट और अनुष्का ने योगा से शुरू किया दिन, नहीं देख पाए टिहरी झील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पहुंचे भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार का दिन नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में बिताया।
होटल सूत्रों की मानें तो उन्होंने योगा से दिन की शुरुआत की इसके बाद स्पा ट्रीटमेंट लिया। होटल प्रशासन व पुलिस प्रशासन का कहना है कि वह निजी यात्रा पर आए हैं। जिस होटल में दोनों स्टार ठहरे हैं, वहां पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी गर्लफ्रेंड फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों लोग निजी यात्रा पर हैं, लिहाजा उन्होंने किसी प्रकार की सुरक्षा भी नहीं ली है।
मौसम में खराबी के कारण कार्यक्रम स्थगित किया
उधर रविवार को दोपहर के समय कप्तान विराट व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का के टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए आने की सूचनाएं आईं, मगर वह यहां नहीं पहुंचे।
टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के विधि सलाहकार देवेंद्र दुमोगा का कहना है कि इस तरह की सूचनाएं आई थी, मगर वह झील में साहसिक खेल के लिए नहीं पहुंचे।
उन्होंने बताया कि संभवत: मौसम में खराबी के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया हो।