फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Virasat Art and Heritage Festival begins in Doon with the

Dehradun News: छोलिया नृत्य के साथ विरासत महोत्सव का आगाज

Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Virasat Art and Heritage Festival begins in Doon with the
I15 दिवसीय कार्यक्रम में दिखेगी देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलकI
विज्ञापन




दून में विभिन्न संस्कृतियों के संगम के साथ विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव के लिए बनाया गया मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 15 दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।



कौलागढ़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव की शुरुआत विधायक सविता कपूर ने की। उन्होंने कहा कि विरासत महोत्सव लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के जाने-माने लोगों की कला, संस्कृति और संगीत को करीब से अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। पहले दिन पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने छोलिया नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने लोगों को आकर्षित किया। विरासत के महासचिव आरके सिंह ने कहा कि इस फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव का हर पहलू, जैसे कि आर्ट एक्जिबिशन, म्यूजिकल्स, फूड और हेरिटेज वॉक भारतीय धरोहर से जुड़े पारंपरिक मूल्यों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महोत्सव का यही उद्देश्य है कि भारत की कला, संस्कृति और विरासत के मूल्यों को बचा के रखा जाए। इन सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस मौके पूर्व सीईडी पेट्रोन एलएनजी एके बालियान, अनसूया प्रसाद, एचएएल के पूर्व अध्यक्ष आर माधवन, सूर्यकांत धस्माना आदि मौजूद रहे।






Iआज गुजराती संस्कृति की बिखरेगी छटाI

कौलागढ़ में शुक्रवार को शुरू हुआ विरासत महोत्सव 15 दिन तक चलेगा। इसमें रोजाना विभिन्न संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही शनिवार को गुजरात की सांस्कृतिक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed