{"_id":"5e5c19578ebc3ef3e516314b","slug":"viraje-holi-in-kurmanchal-bhavan-dehradun-news-drn337935849","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूर्मांचल भवन में विराजे होली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूर्मांचल भवन में विराजे होली...
विज्ञापन
जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में आयोजित कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा आयोजि?
केंद्रीय कूर्मांचल परिषद की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान परिषद की विभिन्न शाखाओं की टीमों ने होली गीत, नृत्य प्रस्तुति किए। इस मौके पर परिषद की ओर से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चार महिलाओं को नारी सम्मान और चार पुरुषों को कूर्मांचल गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित भी कि या गया।
होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक गणेश जोशी, हरबंश कपूर आदि के साथ ही परिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके साथ ही कूर्मांचल भवन परिसर में स्थित मंदिर परिसर में पद्म वृक्ष में चीर बांध कर होली समारोह का पूजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों की शुरुआत प्रेमा तिवारी की ओर से कूर्मांचल परिषद के विशेष होली गीत कूर्मांचल भवन में विराजे होली..., मां दुर्गा को यहां मंदिर छह..., कर लिया प्रणाम हाथ कर जोरी... से हुआ। इसके बाद गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र गोरखाली सुधार सभा की ओर से सिरै मा रानी... पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी।
राज्य गीत उत्तराखंड देवभूमि मातृभूमि शत-शत बंदन, गीत मेरो पहाड़ा, होली गीत ऐगे बसंत बहार, हंस खेला, बख्त कट जाएगा रशिया... सहित कई गीतों की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बैठकी होली की प्रस्तुति दी और एक दूसरे पर गुलाल लगाया। इस दौरान बंशीधर भगत भी होली के रंग में नजर आए। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने होली का गीत सुनाया तो हॉल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
अंत में परिषद की ओर से चार महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान और चार वरिष्ठजनों को कूर्मांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान आरएस परिहार, एचबी अवस्थी, एलएम पांडे, जेएस मटेला, कमल रजवार, केसी जोशी, हरीश चंद्र, चंद्रशेखर पंत, माया शाह, आनंद सिंह नेगी, एलडी पंत, चंद्रशेखर जोशी, वीरेंद्र कांडपाल, हरीश चंद्र शाह, बबीता शाह, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे।
------------
इन्हें मिला नारी शक्ति सम्मान
- उमा कोठारी - खेलकूद के क्षेत्र में योगदान के लिए
- मंजू पांडे - संगीत के क्षेत्र में मार्वल्स रिकार्ड बुक ऑफ इंडिया में नाम आने पर
- कविता जोशी - योग के क्षेत्र में सर्टिफाइड योगा टीचर फ्रॉम योगा एलायंस यूएसए
- मीरा जोशी - ऐपण और पारंपरिक लोक कला उत्थान के लिए
----
इन्हें मिला कूर्मांचल गौरव सम्मान
- गोविंद पांडे, संजीवन सूंठा, माया शाह और गोपाल सिंह बिष्ट।

जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में आयोजित कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से आयोजित