फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vimarsh 6.0 was organized at JB Institute of Technology.

अपनी समस्या का स्वयं समाधान करें : प्रो. ओंकार

Thu, 30 Nov 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vimarsh 6.0 was organized at JB Institute of Technology.
I- जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विमर्श 6.0 का आयोजन
विज्ञापन

I

I
I

I- उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. डॉ. ओंकार सिंह ने छात्रों के समक्ष विचार रखेI





जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विमर्श 6.0 का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. डॉ. ओंकार सिंह ने शिक्षा के बिंदुओं पर अपने विचार छात्रों के समक्ष रखे।



प्रो. ओंकार ने छात्रों से कहा कि हर समस्या का समाधान आपके पास है। अपनी समस्या का स्वयं समाधान करें। इसे स्वयं ही आपका मोटिवेशन बढ़ेगा। आप मोटिवेटेड रहेंगे। हमेशा अपने लिए जीवन में लक्ष्य तय करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से बनाई गई ई-लाइब्रेरी और ई-रिसोर्स से स्टूडेंट अपनी शैक्षिक योग्यता को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


विवि ने एक सेंट्रलाइज ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल बनाकर विवि स्तर पर एक महत्वपूर्ण इनीशिएटिव लिया है जिससे कि छात्रों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिल सकें। इससे पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. ओंकार सिंह, संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iछात्रों ने पढ़ाई कॅरिअर से संबंधित सवाल पूछेI



कार्यक्रम में छात्रों ने पढ़ाई, कॅरिअर से संबंधित प्रश्न कुलपति से पूछे। वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल की ओर से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. ओंकार सिंह को स्मृति चिह्न, तुलसी का पौधा भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेक्रेटरी रजत सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी, रजिस्ट्रार डॉ. विशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed