फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers used lemon and chilli to avoid hair chopping

चोटी चुड़ैल के आगे नींबू मिर्ची भी फेल, दरवाजे पर टांगे लेकिन फिर भी कट गई चोटी

Sat, 12 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी Updated Sat, 12 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
villagers used lemon and chilli to avoid hair chopping
choti cut

चोटी चुड़ैल से बचने के ल‌िए लोग अजीबो गरीब तरीके अपना रहे हैं। कई लोग ब‌िच्छु घास, तो कई लोग कुरान तक का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गांव में कुछ लोग इससे बचने के ल‌िए नींबू म‌िर्ची का भी प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


लेक‌िन चोटी काटने का स‌िलस‌िला थम नहीं रहा।  शुक्रवार को धनौरी क्षेत्र के ग्राम कोटामुरादनगर और  पूरणपुर में  महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश मे आया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी मुलदासपुर माजरा मे एक महिला और लड़की की चोटी काटी गई थी।  कोटा मुरादनगर निवासी युवती हुसनजहां पुत्री जाहिर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब जब वह सोई हुई थी तभी अचानक किसी ने चोटी काट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखकर मह‌िला हुई बेहोश

villagers used lemon and chilli to avoid hair chopping

देखा तो वहां कोई नही था। वहीं पूरणपुर निवासी बबीता जब सुबह उठी तो उसे अपनी चोटी कटी हुई मिली।  जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने चिकित्सक को बुलाकर महिला का इलाज कराया।

वह एक घंटे बाद होश मे आई। मूलदासपुर माजरा मे भी सोनिया पत्नी दीपचंद और गांव के ही राखी पुत्री ऋषिपाल की चोटी कटने का मामला भी प्रकाश मे आया था।

चोटी कटने के मामले प्रकाश मे आने पर  महिलाओं ने इसका तोड़ भी निकाल लिया है। क्षेत्र के प्रत्येक घरों मे महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजों पर नीम की टहनी और नींबू  लटका दिए हैं।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed