{"_id":"679cef584a2adf75f70e3e07","slug":"villagers-surrounded-the-revenue-team-that-arrived-on-the-complaint-of-illegal-mining-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-118281-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया अवैध खनन कराने का आरोप
फोटो
कालसी। व्यास नहरी क्षेत्र में यमुना नदी में हो रहे खनन को लेकर ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नदी में कराए जा रहे अवैध खनन की शिकायतों पर पुलिस व राजस्व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने यमुना नदी में अवैध रूप से खनन किए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन से की। शिकायत पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में मौके पर टीम तो पहुंची लेकिन उसे ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध खनन के संबंध में वन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग से शिकायत की जाती है, लेकिन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध खनन से आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। बरसात के मौसम में आबादी को संकट का सामना करना पड़ सकता है।
उधर, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही उन्होंने मौके पर खनन कार्य में जुटी दो पोकलैंड व दो ट्रैक्टर युक्त जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि मौके पर नियम विरुद्ध खनन कार्य होता हुआ पाया गया है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।