फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers stopped vehicles filled with municipal garbage

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका विकासनगर के कूड़े से भरे वाहनों को रोका

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped vehicles filled with municipal garbage
कूड़े का निस्तारण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने नगर पालिका के कूड़े से भरे वाहनों को डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने से रोक दिया। सूचना के बाद पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को समझाने और उचित प्रबंध करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा प्लांट में नगर पालिका के कूड़े का निस्तारण बंद होने के बाद से कूड़े को नगर पालिका के डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप किया जा रहा है, जिसमें मक्खी मच्छर आदि पनप रहे हैं। इसके विरोध में प्लांट के आसपास रह रहे लोगों ने बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पहुंचे नगर पालिका के वाहनों को रोक दिया। लोगों का आरोप था कि ट्रंचिंग ग्राउंड में सिर्फ कूड़ा डंप किया जा रहा है। निस्तारण न होने से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ट्रचिंग ग्राउंड के चारों ओर चारदीवारी भी नहीं है। हर समय यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहा है। बारिश के दिनों में कूड़ा सड़ने से लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, वरिष्ठ सभासद शम्मी प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्हें दवाओं के छिड़काव का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला जा सका। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि तीन माह से कूड़ा शीशमबाड़ा नहीं जा पा रहा है। कूड़े का निस्तारण ट्रंचिंग ग्राउंड में किया जा रहा है। फिलहाल नाडा पिट तैयार कर कूड़े को निस्तारित किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की यहां कंपेक्टर प्लांट लगाने की योजना है। चारदीवारी और कंपेक्टर प्लांट के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। संसाधन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक माह के भीतर व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed