फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers protest against hot mix plant

हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन-

Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against hot mix plant
विकासनगर। ग्राम छरबा के अंतर्गत लांघा रोड पर हॉट मिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण हो रहा है। इस पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को प्रधान आमिर खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 में इसकी शिकायत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की गई थी, जिस पर हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया गया था, लेकिन हफ्तेभर से इसका संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकलने वाले धुएं से आसपास की आबादी को भारी परेशानी हो रही है। धुएं से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्लांट को बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बृजेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य छरबा, रणजीत सिंह उपप्रधान, प्यारा सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रूमी राम जायसवाल, पूर्व प्रधान भूमि सिंह, मुकेश मल्होत्रा, रणजीत सकलानी, प्रताप सिंह, राजकुमार राणा, राकेश कुमार, राहुल पंवार, नेक राम, बाबा प्रह्लाद पुरी, विनोद चंदेल, प्रिंस चंदेल, दलीप सिंह, मनोज चौहान, दारा सिंह, अनुराग और गुरमेल सिंह राठौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed