{"_id":"5f198bec8ebc3e63bd170e0c","slug":"villagers-panic-at-the-village-of-birpur-due-to-the-walking-of-a-couple-of-guldar-in-birpur-village40","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: वीरपुर गांव में गुलदार के जोड़े की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: वीरपुर गांव में गुलदार के जोड़े की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
देहरादून में बीरपुर गांव के आसपास इन दिनों गुलदार के जोड़े का आतंक है। ग्रामीणों के अनुसार शाम ढलते ही दो गुलदार अक्सर क्षेत्र में नजर आते हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग गांव में पिंजरा भी लगाएगा।
विज्ञापन
प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि फिलहाल अकेले घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने बताया कि कई टीमों को बीरपुर व आसपास के गांवों में लगाया गया है।
विज्ञापन
यह टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं। इसके अलावा जागरूकता वाले बोर्ड की लगाए गए हैं। इनके जरिये ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है कि गुलदार से कैसे बचें। बता दें कि देहरादून और मसूरी वन प्रभाग के कई इलाकों में गुलदार का आतंक है।
विज्ञापन