फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers lock School in haridwar

गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षिका समेत 120 बच्चे हो गए बाहर

Tue, 02 May 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार) Updated Tue, 02 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
villagers lock School in haridwar
school - फोटो : amarujala

हरिद्वार के श्यामपुर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में शिक्षक तैनात करने की मांग कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उन्होंने बच्चों और स्कूल की अकेली शिक्षिका को बाहर कर गेट पर ताला जड़ दिया। बिना लिखित आदेश एक शिक्षक को स्कूल भेजने पर भी ग्रामीण नहीं माने। 

विज्ञापन


श्यामपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल में आरटीई के मानक के मुताबिक भी शिक्षक नहीं है। स्कूल की पांच कक्षाओं के 120 बच्चे अकेली शिक्षिका के भरोसे हैं। अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए ग्रामीण लगातार स्कूल में शिक्षक की तैनाती की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणे बोले, बिना लिखित आदेश तक नहीं मानेंगे

villagers lock School in haridwar
school - फोटो : amarujala

लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों व शिक्षिका को बाहर कर गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीण अनिल चौहान का कहना है कि जब स्कूल में जरूरत के मुताबिक शिक्षक ही नहीं है तो उसको खोलने का क्या फायदा। शिक्षिका लीलावती ने ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी आला अधिकारियों को दी।

डीईओ बेसिक जगमोहन सोनी के निर्देश पर पड़ोसी गांव सजनपुर से एक शिक्षक अशोक कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर श्यामपुर भेजा गया। ग्रामीणों ने शिक्षक से लिखित आदेश मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। 
      
ग्रामीणों का कहना था कि यह सिर्फ उन्हें गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षक की तैनाती का आदेश जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed