{"_id":"6a87673dcf6d3de99300378a","slug":"village-heads-protest-called-off-assurance-received-from-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1046998-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्राम प्रधानों का धरना स्थगित, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्राम प्रधानों का धरना स्थगित, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन
Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजी रामजी योजना के तहत श्रमिकों की ऑफलाइन उपस्थिति और ग्राम पंचायतों को जनसंख्या तथा भौगोलिक क्षेत्र के अनुपात में धनराशि दिए जाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन का धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह धरना विकासखंड मुख्यालय पर चल रहा था। ग्राम पंचायत प्रधान संगठन विकासखंड कालसी के अध्यक्ष चरण सिंह चौहान ने बताया कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से बैठक की है। मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक ग्राम प्रधान संगठन की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। 31 अगस्त के बाद स्थिति का आकलन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन